Hindi News / General News / सम्मान समारोह का किया आयोजन

सम्मान समारोह का किया आयोजन

54 प्रवासी मजदूरों को करवाया भोजन

सीकर,[राकेश कुमावत] सीकर जिले के पलसाना कस्बे स्थित शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भामाशाह मालीराम अग्रवाल के द्वारा पुलिस थाना रानोली के सीआई राजेश कुमार डूडी, सरपंच रूप सिंह, प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा, पलसाना बीट प्रभारी बीरबल सिंह, मीडियाकर्मी पवन कुमार शर्मा, रणजीत सिंह, राकेश कुमावत आदि का सोशल डिस्टेंस के साथ सम्मान किया गया। इस मौके पर भामाशाह परिवार द्वारा विद्यालय में क्वारेटांईन सेंटर पर ठहरे हुए 54 प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया गया, गांव के आवारा पशुओं को चारा व गौशाला में गुड व चारा डलवाया गया। इस मौके पर रामगोपाल संजय कुमार अग्रवाल पवन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur