Hindi News / General News / दांतारामगढ़ में चार दुकानों से लिए नमूने

दांतारामगढ़ में चार दुकानों से लिए नमूने

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार को दांतारामगढ़ में अनेक दुकानों से नमूने लिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन लाल गोदारा ने बताया कि एसडीएम राजेश मीणा के निर्देश पर दांतारामगढ़ के अशोका होटल, बालाजी मिष्ठान भंडार, दांता कस्बे में जोधपुर मिष्ठान भंडार एवं बीकानेर मिष्ठान भंडार पर मावा, कलाकंद, रसगुल्ला आदि मिठाइयों के नमूने लिए गए तथा दुकानदारों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि दुकानों से लिए गए मिठाइयों के नमूने जांच हेतु जयपुर भिजवाए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur