Hindi News / General News / सांसद, ज़िलाध्यक्ष व विधायक का स्वागत- सम्मान किया

सांसद, ज़िलाध्यक्ष व विधायक का स्वागत- सम्मान किया

नई रेल के शुभारम्भ पर

झुंझुनूं, कोटा झुंझुनूं हिसार रेल के शुभारम्भ पर अथक प्रयास कर झुंझुनूं में रेल लाने में सम्पूर्ण भूमिका निभाने के लिए सांसद नरेंद्र कुमार, ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया , सूरजगढ विधायक सुभाष पूंनिया व राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वम्भर पूंनिया का सम्मान किया गया। नवलगढ स्टेशन से 7:35 पर सांसद द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना की गई रेल 8:22 पर झुंझुनूं स्टेशन पर पहुँचे जहाँ पर सांसद , जिलाध्यक्ष व विधायक का साफ़ा व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया, वहीं रेल के चालक का भी सम्मान किया गया । इस मौके पर जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा , नगर मंडल अध्यक्ष गणेश तिवाड़ी, प्यारे लाल ढूकिया, बुधराम सैनी , उमाशंकर महमियाँ, सुमन कुलहरी, महेश बसावतिया , पूर्व पार्षद राकेश सहल, पार्षद विजय सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राजकुमार मोरवाल, चंद्र प्रकाश जोशी, एडवोकेट हनुमान महला, अजय तिवाड़ी , देवकीनंदन तुलस्यान, प्रमोद, पार्षद राकेश जाखड़, लीलाधर जाखड़, ठेकेदार राजेंद्र चौधरी, रामनिवास सैनी, ललित टीबड़ा, युवा वैश्य समाज के अध्यक्ष अंकुर मोदी, सीए राजेश अग्रवाल, प्रमोद जानूँ, रामरतन मित्तल, सुभाष मावंडिया सहित सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur