Hindi News / General News / सांसद कार्यालय का हुआ उद्घाटन

सांसद कार्यालय का हुआ उद्घाटन

स्थानीय जिला परिषद कार्यालय में

झुंझुनू, स्थानीय जिला परिषद कार्यालय में सांसद नरेन्द्र कुमार के कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष भाजपा पवन मावंडिया, महामंडलेश्वर अर्जुनदास महाराज , विधायक सुभास पूनिया , पूर्व विधायक एवं मंत्री सुंदर लाल ने किया। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि आमजन की परेशानियों को सुनने के लिए जिला परिषद में सांसद कार्यालय खोला गया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रांत: 9 बजे से शाम 5 बजे तक इस कार्यालय में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की जावेगी। कार्यालय के उद्घाटन में जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, सुरेन्द्र सिंह सिंघाना,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भाम्बू, प्यारेलाल ढूकिया, सुनील लाम्बा, नगर अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जिला मंत्री सुनीता स्वामी,रिसाल कवंर, महावीर ढाका,विश्मभर पूनिया, कैलाश मेघवाल, बनवारी लाल सैनी, रजनीश चनाना,मण्डल अध्यक्ष मनोज सोनी, सतवीर गुर्जर, मनीष शर्मा, सतीश खीचड़,शिशराम राजोरिया, जीतेन्द्र कारंगा , युवा नेता राकेश जाखड़ सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur