Hindi News / General News / सांसद खीचड़ ने किया भाजपा के राष्ट्रीय बुथ संपर्क अभियान का आगाज

सांसद खीचड़ ने किया भाजपा के राष्ट्रीय बुथ संपर्क अभियान का आगाज

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले झुंझुनूं सांसद

उदयपुरवाटी (कैलाश बबेरवाल) कस्बे के मध्य में स्थित केशव राय मंदिर में सांसद नरेंद्र खीचड़ के द्वारा उदयपुरवाटी के केशवराज मंदिर के बूथ नंबर 170 से शुरू किया गया। सांसद खीचड़ द्वारा प्रधानमंत्री की योजनाओं के संबंध में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराया। नगर मंडल संयोजक मदनलाल सैनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ वाइज घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी पहुंचाने का अभियान प्रारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय लोकतंत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है। जनता के विश्वास की अच्छे से पालना की जाने की भरसक कोशिश की जा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान मदन लाल सैनी संयोजक उदयपुरवाटी, मास्टर जगदीश प्रसाद कुमावत, बाबूलाल कुमावत, नरसिंह असवाल, शार्दुल सैनी, धूडमल सैनी, रोहिताश सेन नगरपालिका सदस्य, सुशील सैनी, हरीश शर्मा, बाबूलाल कपड़े वाला, जयराम बीज भंडार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर लॉक डाउन में सोशियल डिस्टेंस की पालना की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur