Hindi News / General News / सांसद ने किया भाजपा रसोई का अवलोकन

सांसद ने किया भाजपा रसोई का अवलोकन

650 जरूरतमंदों को बांटे राशन किट

सूरजगढ़,[के के गांधी] लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के भोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर कस्बे में भाजपा रसोई चलाई जा रही है। जिसमें कार्यकर्ता कस्बे के जरूरतमंद, असहाय व दिहाड़ी मजदूरों को राशन सामग्री वितरण कर संकट की इस घड़ी में सहयोग कर रहे है। आज शनिवार को झुंझुनू सांसद नरेन्द्र खिचड़, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, विधायक सुभाष पुनियां ने सरस्वती स्कूल स्थित भाजपा रसोई का अवलोकन कर वितरण प्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता देश भावना के साथ सहयाेग करने में लगा हुआ है। इस दौरान सांसद ने निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे पुलिस मित्रों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, पार्षद रूक्मानंद सैनी, उपाध्यक्ष सुनिल पालीवाल, भाजयूमों अध्यक्ष संदीप शर्मा, राजेन्द्र सौंकरिया, मोहित जोशी, गोपाल सैन मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur