Hindi News / General News / सांसद व विधायक का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन

सांसद व विधायक का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन

संत सूरदास की पूण्यतिथि के अवसर पर

सूरजगढ़(के के गाँधी) गुरूवार को जीवनसर तन जाखोद के ग्रामीणों द्वारा सांसद नरेन्द्र खिचड़ व विधायक सुभाष पुनियां का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक जिला पार्षद सोमवीर लांबा ने बताया कि इस दौरान संत सूरदास की पूण्यतिथि के अवसर पर समाधी स्थल पर हरियाणा के प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा भजनों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को बाबा की समाधी पर विशाल मेले का आयोजन होगा जिसमें दूर दराज के श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजरी लगाएगें। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur