Hindi News / General News / सरकारी कॉलेज स्वीकृत होने पर मनाया जश्न

सरकारी कॉलेज स्वीकृत होने पर मनाया जश्न

राजलदेसर में

रतनगढ़, स्थानीय घंटाघर के पास राजलदेसर में सरकारी कॉलेज स्वीकृत होने पर नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बताया कि रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक अभिनेश महर्षी के अथक प्रयासों से राजलदेसर वासियों को सरकारी कॉलेज की सौगात मिली है। इंदौरिया ने बताया कि विधायक अभिनेश महर्षी ने गत चुनाव में राजलदेसर में सरकारी कॉलेज खुलवाने की घोषणा की थी। सरकारी कॉलेज की मांग को लेकर विधायक अभिनेश महर्षी ने विधानसभा पटल पर जोर-शोर से आवाज उठाई आखिरकार बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने राजलदेसर में सरकारी कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर देहात अध्यक्ष अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला उपाध्यक्ष स्वरूप सिंह सेहला, जिला मंत्री नंदलाल सुरोलिया, पूर्व देहात अध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़, देहात महामंत्री सुशील इंदोरिया आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार स्थानीय अशोक स्तूप के पास महाविद्यालय खोले जाने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद चाकलान व पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं की ओर से आतिशबाजी की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur