Hindi News / General News / सरपंच एवं उपसरपंच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

सरपंच एवं उपसरपंच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

पलसाना पंचायत समिति में

पलसाना, [राकेश कुमावत ] पलसाना पंचायत समिति के पंच व सरपंचों के पहले चरण में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जिसमे ग्राम पंचायत पलसाना से रूप सिंह शेखावत, गोवटी से सोनू कुमावत, अजबपुरा से सोहन लाल कुमावत, अलोदा से मिश्री देवी मीणा, बधाला की ढाणी से भागवती देवी , रानोली से ओंकार मल सैनी, वेद की दाणी से दीपिका देवी, अभय पुरा से सरिता देवी, अलोदा मे मिश्री देवी को सरपंच निर्वाचित किया गया। आज शनिवार को उपसरपंच के रूप गोवटी ग्राम पंचायत से हीरा देवी, बधाला की ढाणी ग्राम पंचायत से दडकी देवी , ग्राम पंचायत पलसाना से दुर्गा देवी को चुना गया। वही सभी स्थानों पर डीजे के साथ नाचते गाते हुए विजय प्रत्याशियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur