Hindi News / General News / सरपंच, वार्डपंचों ने किया नामांकन दाखिल

सरपंच, वार्डपंचों ने किया नामांकन दाखिल

रेनवाल पंचायत समिति की 24 पंचायतों एवं 238 वार्ड पंचों के लिए नामांकन दाखिल

रेनवाल, [नितीश सांवरिया ] नवगठित रेनवाल पंचायत समिति की समस्त 24 पंचायतों में 24 सरपंच पद एवं 238 वार्ड पंचों के लिए प्रथम चरण में 28 सितम्बर को मतदान होने है इसी प्रक्रिया के तहत आज पंचायत समिति की समस्त 24 पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए इसी के साथ चुनावी मैदान में खड़े उम्मीदवार आज से चुनावी प्रचार में जोर शोर से लग गए है । नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई जी शाम को 5 बजे तक जारी रहेगी । सभी सरपंच एवं वार्ड पंच उम्मीदवारों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए इसी प्रक्रिया के साथ कल नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी व कल ही 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 20 सितंबर को नाम वापसी के समय के तुरंत पश्चात किया जाएगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur