Hindi News / General News / सरपंचों के पदों की आरक्षण लाटरी का किया निर्धारण

सरपंचों के पदों की आरक्षण लाटरी का किया निर्धारण

पंचायत समिति धोद ग्राम पंचायत के

सीकर, उपखण्ड अधिकारी धोद की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में पंचायत समिति धोद के सरपंच पदों के लिए अनु. जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडे वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षण लाटरी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निकाली गई।
धोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों का आरक्षण आवंटन इस प्रकार है –
पंचायत समिति धोद – ग्राम पंचायत शाहपुरा में सामान्य महिला, मोरडूंगा में सामान्य, सिंगरावट में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, लोसल छोटी में अन्य पिछड़ा वर्ग, जाना में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, भीमा में सामान्य, चिडासरा में अनुसूचित जाति, सांगलिया में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सामी, भीराणा, बोसाणा में सामान्य, अनोखूं में सामान्य महिला, सरवड़ी में सामान्य, पूर्णपुरा में सामान्य महिला, फतेहपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग , बिंज्यासी में सामान्य महिला, सिहोट बड़ी में सामान्य, सेवद बड़ी में अन्य पिछड़ा वर्ग, खाखोली में सामान्य, सेवा,सांवलोदा पुरोहितान, सांवलोदा धायलान, भढाढर, रसीदपुरा, पलथाना, कूदन, गोठड़ा भूकरान में सामान्य महिला, जेरठी में अनुसूचित जाति, झीगर छोटी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, भैंरूपुरा में सामान्य, सबलपुरा में अनुसूचित जाति महिला, किरडोली में सामान्य महिला, सिहोट छोटी, श्यामपुरा में सामान्य, ताजसर खेजडोलियान, कांसली अनुसूचित जाति महिला, कंवरपुरा, नानी में सामान्य, चन्दपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, दूजोद में सामान्य महिला, पुरांबड़ी में सामान्य, पुरांछोटी में अनुसूचित जाति, नागवा, नेतडवास में सामान्य, दूगोली में अन्य पिछड़ा वर्ग , भुंवाला में सामान्य महिला, टाटनवां में अनुसूचित जाति, धोद, पैवा में अन्य पिछड़ा वर्ग , मुण्डवाड़ा में सामान्य महिला, बाडलवास में सामान्य,जाचास में अनुसूचित जाति महिला, माण्डोता में सामान्य महिला, गोठडा तगेलान में अनुसूचित जाति, बिडोली में अनुसूचित जनजाति, मण्डावरा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, हर्ष में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण आवंटित किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur