Hindi News / General News / सार्वजनिक यात्री वाहनों का संचालन रहेगा बंद

सार्वजनिक यात्री वाहनों का संचालन रहेगा बंद

कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया

झुंझुनू, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। कोरोना वायरस का फैलाव श्रंखलाबद्ध रूप से त्वरित होता है।राजस्थान राज्य में झुंझुनू एवं भीलवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हुए है। कोरोना वायरस के फैलाव के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए भीलवाड़ा एवं झुंझुनू राजस्व जिलों में समस्त सार्वजनिक यात्री वाहनों रोडवेज, लोक परिवहन सेवा, कॉन्ट्रेक्ट कैरिज एवं स्टैज कैरिज बसों तथा तथा जिलों के भीतर संचालन पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गयी है। परिवहन आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन के आदेशानुसार टैक्सी/कैब, ऑटो रिक्शा आदि के दोनों जिलों से बाहर जाने, अन्दर आने व जिले में परिवहन आगामी आदेश नहीं किया जा सकेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur