Hindi News / General News / सार्वजनिक पार्क का फीता काटकर किया शुभारंभ आमजन के लिए खुला पार्क

सार्वजनिक पार्क का फीता काटकर किया शुभारंभ आमजन के लिए खुला पार्क

नगर पालिका मंडल फतेहपुर द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी (बाबूलाल सैनी) कस्बे के चार बत्ती के पास पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश सैनी की याद में नगर पालिका मंडल फतेहपुर द्वारा आम लोगों के लिए सार्वजनिक पार्क का निर्माण किया था। जिसका शुभारंभ शुक्रवार शाम को पूर्व पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा ने फीता काटकर किया। लगभग 16 लाख की लागत से बने इस पार्क में युवाओं के दौड़ने के लिए ट्रैक सुंदर लाइटिंग बच्चों के झूले बैठने के लिए कुर्सियां लोन सुंदर बाउंड्री बनाई गई है। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, भाजपा नेता इस्लाम खान, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुतला, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद महला, प्रमोद सैनी, पार्षद शीशराम ढाका, सतनारायण प्रधान, पार्षद विक्की नायक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।