Hindi News / General News / सेव हैल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट लड़कियों की शादी में कर रहा आर्थिक मदद

सेव हैल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट लड़कियों की शादी में कर रहा आर्थिक मदद

जयपुर की शाखा दांतारामगढ़ के तत्वावधान में

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] सेव हैल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर की शाखा दांतारामगढ़ के तत्वावधान में जीणमाता में ट्रस्ट की सदस्या ललिता देवी पत्नी रमेश कुमार पाराशर की लड़की की शादी में 5100 रुपए का संस्था का चेक भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाराशर के हाथों से बतौर कन्यादान दिया। ट्रस्ट के जिला सचिव पिंटू भारतीय बाय ने बताया कि ट्रस्ट (संस्था) की पॉलिसी के अनुसार ट्रस्ट में पंजीकृत सदस्य के परिवार में लड़की की शादी, लड़की के जन्म पर आर्थिक मदद, आकस्मिक दुर्घटना में चिकित्सा के उपचार हेतु आर्थिक मदद, ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाना और निशुल्क प्रशिक्षण देना, पर्यावरण के लिए कार्य करते हुए पेड़ पौधे लगाना, संस्था के द्वारा गौ माता के लिए कार्य किया जाता हैं। संस्था द्वारा प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाता हैं। निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करवाना इत्यादि जनकल्याणकारी कार्य किए जाते हैं। संस्था के प्रत्येक गांव में कमेटियां बनी हुई है जिसमें ग्राम प्रधान प्रभारी ट्रस्ट की योजनाओं को प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाते हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाराशर जीणमाता, मूलचंद पूनिया, दिनेश पाराशर, धनंजय पाराशर, मुकेश पाराशर, हंसा देवी, संजू देवी, मीनू देवी, कमला देवी, सुमन देवी, अनीता शर्मा इत्यादि ट्रस्ट के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur