Hindi News / General News / संविधान सभा सदस्य दक्षयानी वेलायुद्धन की जयंती मनाने का निर्णय लिया

संविधान सभा सदस्य दक्षयानी वेलायुद्धन की जयंती मनाने का निर्णय लिया

आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में गांधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में देश की प्रथम दलित स्नातक महिला, संविधान सभा की सदस्य दक्षयानी वेलायुद्धन की जयंती मनाने को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाली क्रांतिकारी महिला, महान सामाजिक कार्यकर्ता, देश की प्रथम दलित स्नातक महिला, संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संविधान सभा की सदस्य दक्षयानी वेलायुद्धन की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी महिला की तस्वीर का विमोचन किया गया। इसके अलावा मीटिंग में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, संविधान सभा की सदस्य हंसा मेहता व आदिवासी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की जयंती मनाने का भी निर्णय लिया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद, स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी, देश में लोकतंत्र स्थापित कर राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुष हमारे लिए सर्वोपरि हैं। देश के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों को हम कभी नहीं भुला सकते हैं। चार जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद व भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकैया की पुण्यतिथि भी मनाई जायेगी। मीटिंग में हंसा मेहता, स्वामी विवेकानंद, अल्लूरी सीताराम राजू, पिंगलि वेंकय्या, दक्षयानी वेलायुद्धन आदि महान विभूतियों की तस्वीरों का विमोचन किया गया। महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि का कार्यक्रम 4 जुलाई को सुबह 10 बजे गांधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में आयोजित किया जायेगा। मीटिंग में आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, राजेंद्र कुमार, सोनू कुमारी, रवि कुमार, अंजू गांधी, अमित कुमार, सुनील, दिनेश आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur