Hindi News / General News / निर्भीक और निडरता का संदेश देती है सावित्री बाई फुले – सैनी

निर्भीक और निडरता का संदेश देती है सावित्री बाई फुले – सैनी

125वीं पुण्यतिथि मोतीसिंह की ढाणी में मनाई

झुंझुनूं, देश की प्रथम महिला शिक्षिका मां सावित्री बाई फुले की 125वीं पुण्यतिथि मोतीसिंह की ढाणी स्थित गुरु कृपा स्कूल में मनाई गई। मुख्य अतिथि इंद्राजसिंह सैनी कायस्थपुरा ने बताया कि आज की महिलाओं को निर्भीक और निडरता का संदेश देता है सावित्री बाई फुले का जीवन। जिन्होंने उस युग में महिला शिक्षा का दीप जलाया जिसमें सपना लेना भी दूभर था। वर्तमान में उनकी प्रेरणा से ऐसा घर ढूढ़ना मुश्किल हो गया है। जिस घर में बालिकाएं पढ़ी लिखी नहीं हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा फुले विकास मंच के अध्यक्ष संजय सिंगोदिया ने की। जिन्होंने बताया कि सामाजिक प्रगति के लिए महिला शिक्षा जरूरी है। इस दौरान संगीता सैनी, दीपिका शर्मा, नीलम सोनी, संजू सैनी, ऋतु, तम्मना, आरती सोनी, संजय सिंह, नितेश जिंदल, पवन सैनी, मनोज कुमार, बंटी गेट आदि उपस्थित रहे। आयोजक अनिल सैनी ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur