Hindi News / General News / सयान हारून मंडेलिया ने भेंट किया गुल्लक

सयान हारून मंडेलिया ने भेंट किया गुल्लक

जरूरतमंदों की सहायतार्थ किया भेंट

चूरू, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया के पौत्र तथा हारून मंडेलिया के पुत्र 12 वर्षीय सयान हारून मंडेलिया ने आज शुक्रवार को अपना गुल्लक जिला कलक्टर संदेश नायक को रतनगढ़ में जरूरतमंदों की सहायतार्थ भेंट किया। गुल्लक में जमा 1735 रुपए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी में जमा किए गए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने सयान की सराहना करते हुए कहा कि यह इस बात का संकेत है कि देश का बच्चा-बच्चा कोविड-19 को भगाने में अपना सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ जिले में गिव अप समथिंग अभियान शुरू किया गया है, जिसमें व्यक्ति अपने हिसाब से अपनी आवश्यकताओं को थोड़ा सीमित करता है, जिससे दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति तक वह चीज पहुंच सके। इस दौरान हारून मंडेलिया, दिलावर खान आदि भी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur