Hindi News / General News / स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा राशन किट वितरण

स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा राशन किट वितरण

एसडीएम रीना छिम्पा की प्रेरणा से

सरदारशहर,[सुरेश लाटा ] स्कूल शिक्षा परिवार सरदारशहर द्वारा आज जिला कलेक्टर संदेश नायक की उपस्थिति में सरदारशहर प्रशासन को जरूरतमंद लोगों में वितरित करने के लिए 200 राशन किट भेंट की गई। संगठन के भरत गौड़ व किशोर सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संकट के समय में सरदारशहर तहसील के सभी निजी शिक्षण संस्थान प्रशासन के साथ हर तरह से सहयोग के लिए तैयार हैं। संगठन के द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को सभी शिक्षण संस्थाओं के द्वारा अपने भवन और वाहन आदि संसाधन सेवार्थ निशुल्क उपयोग में देने का सहमति पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा परिवार के तहसील अध्यक्ष जयचन्द सारण, किशोर सिंह राठौड़, दिलीप चाहर, शंकर सिंह राठौड़, नारायण लाटा आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur