Hindi News / General News / स्काउट गाइड ने मनाया संकल्प दिवस

स्काउट गाइड ने मनाया संकल्प दिवस

पौधारोपण कर सद्भावना प्रतिज्ञा का लिया संकल्प

झुंझुनूं, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में कलेक्ट्री परिसर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ति को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मा. शिक्षा अमरसिंह पचार ने सद्भावना दिवस पर सभी रोवर रेंजर्स को प्रतिज्ञा का दौहरान करवाया। इस दौरान पचार ने कहा कि जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता कर सद्भावना को लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने कहा कि स्काउट गाइड रचनात्मक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते है। पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधारोपण, स्वच्छता सफाई अभियान, प्रशासन के कार्यक्रम, उत्सव, दिवस समारोह, जल स्वावलम्बन, कोरोना कोविड सेवा कार्य सभी जगह भागीदारी निभाते है जो कि तारीफ के काबिल है। स्काउट्स गाइड्स सच्चे अर्थों में देश के सुयोग्य नागरिक है जो अहिंसक तरीके से समाज की सेवा करते है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी महेश सिलायच ने रोवर रेंजर्स को भारतीय संस्कृति के नैतिक मूल्यों को बनाये रखने का आव्हान करते हुये कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में स्काउट गाइड संगठन युवाओं में संस्कारों का बीजारोपण कर रहा है। सी.ओ.स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर जिला कमिष्नर एवं जिला षिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार, प्रभारी कमिष्नर झुंझुनूं एवं ए.डी.ई.ओ. कमलेष तेतरवाल, ए.डी.ई.ओ. महेश सिलायच के मार्गदर्षन में डी.ई.ओ. कार्यालय के बगीचे में रोवर स्काउट्स एवं रेंजर गाइड्स ने डूण्डलोद पब्लिक स्कूल डूण्डलोद द्वारा उपलब्ध करवाये गये 35 फूलदार, फलदार, छायांदार एवं सजावटी पौधे लगाये। कार्यक्रम का संचालन सी.ओ.स्काउट महेश कालावत ने किया। सी.ओ.गाइड सुभिता गिल ने सभी का आभार प्रकट किया। सी.ओ. गाइड सुभिता गिल ने बताया कि इस अवसर पर ए.डी.ई.ओ. कमलेश तेतरवाल, ए.डी.ई.ओ. महेश सिलायच, आईपा के स्टेट काॅर्डिनेटर विकास गुर्जर, रोवर विक्रम झाझड़िया, ग्रुप लीडर उमेष रोहिला, ग्रामीण रोवर लीडर विजय हिन्द, रोवर संदीप कुमार, अमित गुर्जर, नितेश सोनी, राजेश सोनी ,विकास कुमावत तथा रेंजर यास्मीन बानो, पूजा कंवर, प्रियंका कुमारी, सुमन कुमारी, सपना सैन, आरती जांगिड़, स्थानीय संघ झुंझुनूं सचिव बंशीलाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur