Hindi News / General News / स्काउट के द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए परिंडे

स्काउट के द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए परिंडे

सोशल डिस्टेंस के साथ पोस्टर एवं अन्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पलसाना,[राकेश कुमावत] सीकर जिले के गोवटी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संघ पलसाना द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत के द्वारा विभिन्न विद्यालयों से आए हुए स्काउट के द्वारा सोशल डिस्टेंस के साथ पोस्टर एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही स्काउट के द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए। गोवटी सीनियर स्काउट राजेश कुमार कुमावत के निर्देशन में परिंडे तैयार किए गए। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर ने परिंदों के रखरखाव एवं नियमित रूप से पानी डालने के लिए स्काउट्स को नियुक्त किया। सचिव पवन कुमार शर्मा ने कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के दौरान अपने घरों में रहने एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur