Hindi News / General News / एसडीएम जीतू कुल्हरी बनी “वुमन ऑफ द ईयर-2022”

एसडीएम जीतू कुल्हरी बनी “वुमन ऑफ द ईयर-2022”

महिला सशक्तिकरण के रूप में नारी शक्ति का सम्मान

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान वर्किंग मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन सीकर, द्रावडी बाबा एजुकेशन ट्रस्ट संचालित खाचरियावास गर्ल्स कॉलेज, सेव हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट, दैनिक दस्तक व मां भारती स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वुमन ऑफ द ईयर 2022 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली महिला शक्ति का सम्मान किया गया। इस अवसर पर छोटे से गांव पचार दांतारामगढ़ के किसान परिवार से संबंध रखने वाली जीतू कुल्हरी ने अपनी लग्न व मेहनत से कम उम्र में ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा उप जिला कलेक्टर बन अपनी काबिलियत सिद्ध करने पर “वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड 2022” से नवाजा गया। सीकर कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन सोनम वर्मा ने आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानी चाहिए क्योंकि आज महिला हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। सुनीता गठाला जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सीकर ने कहा कि महिला हर चुनौतियों का सामना कर सकती है, अतः चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। एडवोकेट रेखा ने कहा कि कानून हमेशा महिला अधिकारों की रक्षा करता है महिलाओं को न्यायिक क्षेत्र में भी अवसर तलाश चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री द्रावड़ी बाबा ट्रस्ट महंत रहे। मुख्य अतिथि अध्यक्ष सुनीता गठाला विशिष्ठ अतिथि की भूमिका में कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन सोनम वर्मा, नर्सेज यूनियन प्रदेश मंत्री अनीता मेहरा, शिक्षाविद रिंकू शर्मा, नीलम शर्मा प्राचार्या महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल दांता, छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रकला नागौरी, कांता खुडानिया प्रदेश अध्यक्ष सेव हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट, भावना शर्मा उपाध्यक्ष एसके गर्ल्स कॉलेज छात्रसंघ, पर्वतारोही गीता की बहन संगीता सामोता, एडवोकेट रेखा कुमावत, सरपंच चंदा घायल, प्रेम देवी परसवाल, सुमन वर्मा, मरुधर कंवर, सीमा लांबा, संतोष सोलंकी, माधुरी सोलंकी, मंजू भैड़ा, कृष्णा जांगिड़ दिव्यांग नेशनल पैराशूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता गोल्ड मेडलिस्ट कर्नाटका रही। मंच संचालन प्रमोद कुमार शर्मा, राजस्थान वर्किंग मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन सीकर, उपाध्यक्ष एनआर मनोहर, सचिव पिंटू भारतीय, आरजे चंदू शर्मा ने किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र में महिला सम्मान का पहला बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं को सम्मान देने की हर किसी ने सराहना की। इस अवसर पर निदेशक ओमप्रकाश खीचड़, भागचंद खीचड़, रामूराम चौधरी, महेश ढाका, पत्रकार समिति तहसील दांतारामगढ़ अध्यक्ष प्रदीप सैनी, मीडिया कर्मी अर्जुन मुंडोतिया, विष्णु दत्त तिवारी राजेश्वर भाट, पूर्व प्रधान भंवर लाल वर्मा, सरपंच प्रभु सिंह गोगावास, धर्मेंद्र सिंह गिठाला, ब्लॉक अध्यक्ष कजोड मल रैगर, पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह, गिरधारी ऐचरा, सुरजाराम मांडिया, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह शेखावत पूर्व सरपंच मंगलचंद बुरड़क, महेश ऐचरा, बाबूलाल, राजेंद्र सिंह भारीजा, भंवर सिंह ऐचरा, श्रवण बुरडक सहित क्षेत्र के विशिष्ट नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur