Hindi News / General News / सचिव मीणा ने किया वात्सल्य सेवा समिति का औचक निरीक्षण

सचिव मीणा ने किया वात्सल्य सेवा समिति का औचक निरीक्षण

लोक अदालत की जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

सीकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव धर्मराज मीणा ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर द्वारा वात्सल्य सेवा समिति, रैवासा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वात्सल्य सेवा समिति द्वारा संधारित रजिस्टर का निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वात्सल्य सेवा समिति में 20 बच्चें उपस्थित मिले। समिति में रहने वाले निराश्रित बच्चों से बातचीत की गई। सभी बच्चे स्वस्थ पाये गये तथा समिति में बच्चों को मुहैया करवायी जाने वाली समस्त सुविधाओं के संबंध में निर्देशित किया गया। सचिव मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर राजकीय राधाकृष्ण मारू उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र , सुगम न्याय प्राप्त करने का संदेश दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur