Hindi News / General News / सैकड़ों विद्यार्थियों को किया स्वेटरों का वितरण

सैकड़ों विद्यार्थियों को किया स्वेटरों का वितरण

देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा गांव अजीतसर की राजकीय व निजी स्कूलों में सैकड़ों विद्यार्थियों को स्वेटरों का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के 125 एवं विद्या भारती पब्लिक स्कूल के 35 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई। दिनेशकुमार अजीतसरिया के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में रूकमानंद सहारण ने स्कूल द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर नरोत्तमलाल सोनी, अरुणकुमार, भुवनेशकुमार इंदौरिया, डॉ पुरूषोत्तम शर्मा, जगदीश भूत सहित कई लोग उपस्थित थे। सीताराम पारीक ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur