Hindi News / General News / स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की बैठक आयोजित

स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की बैठक आयोजित

एस. एम. आई. डी के तहत

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत) भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक एस. एम. आई. डी के तहत नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार जांगिड़ के तत्वाधान मे आज ढाणी बास वार्ड नंबर 20 राजलदेसर मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा बैठक आयोजित की गयी बैठक मे नगरपालिका राजलदेसर सी ओ मोहन सिंह राठौड़ ने स्वयं सहायता समूह योजना की जानकारी सम्पूर्ण रूप से समूह की महिलाओ को दी, सी ओ मोहन सिंह राठौड़ ने बताया की राजलदेसर शहर की बी पी एल परिवार एवं ऐ पी एल परिवार की महिलाओ का स्वयं सहायता समूह बनाया जाना है जिसमे समूह के गठन के 3 माह उपरान्त नियमित बैठक, बुक कीपिंग, बैंक लिंकेज, एवं सभी समूह को योजना अंतर्गत 10, 000 रूपये रिवॉल्विंग फण्ड अनुदान राशि नगरपालिका राजलदेसर एन. यू. एल. एम शाखा द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। सी ओ मोहन सिंह राठौड़ ने राजलदेसर के आमजन से योजना से जुड़ने का आह्वान किया और 20 महिलाओ को योजना से जोड़ा 2 स्वयं सहायता समूह का गठन किया बैठक मे जसोदा कँवर, कमला कँवर, शांति कँवर, मंजू कँवर, आशा एवं समूह की समस्त महिलाये उपस्थित रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur