Hindi News / General News / सेवा निवृति पर किया अभिनंदन

सेवा निवृति पर किया अभिनंदन

सैनी युवक संघ फ़तेहपुर के तत्वावधान में

फ़तेहपुर, [बाबूलाल सैनी ] स्थानीय सैनी युवक संघ फ़तेहपुर के तत्वावधान में दयाराम सैनी की सेवा निवृत्ति पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। दयाराम सैनी ने नगरपालिका फ़तेहपुर में लम्बी सेवा देते हुवे आज 31 जुलाई को सेवा निवृत्ति प्राप्त की। समारोह की अध्यक्षता आचार्य रामगोपाल सैनी ने की, इस अवसर पर भाजपा नेता रामनिवास सैनी ने सैनी समाज की तरफ़ से सेवा निवृत कर्मचारी दयाराम सैनी को शॉल व साफ़ा उढा कर उनका अभिनंदन किया। वही सैनी युवक संघ के कार्यकर्ताओ ने दयाराम के समान में एक शानदार अभिनंदन पत्र भेट किया। इस समारोह में शहर के गणमान्य सैनी बंधुओं ने भी सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस भव्य समारोह में श्री प्रेरणा भवन के सभागार में उपस्तिथ जन समूह ने दयाराम सैनी के बेदाग एवं सफलतम कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की अभिनंदन समारोह में बुधरमाल गढ़वाल, प्रह्लादराय बाँगड़ी, मास्टर बनवारी लाल सैनी, मोतीलाल पापटान, कमल बाँगड़ी, रामवतार कटारिया जगदीशप्रसाद गढ़वाल, रामप्रसाद भभेवा, श्यामसुंदर गोड़, रघुवीर सुईवाल, भोलजी बाँगड़ी महेंद्र खडोलिया, रामप्रसाद भभेवा, महावीर टाँक, दिनदयाल पापटान आदि सैनी लोगो ने दयाराम सैनी का अभिनंदन किया। समारोह में युवक संघ के कार्यकर्ता कृष्णकांत गढ़वाल विष्णु खिजोतिया राजकुमार राकसिया ताराचन्द चाँदोलिया विशाल खडोलिया सुशील राकसिया एवं अरुण गोड़ आदि ने सैनी को मोमेंटो भेंट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur