Hindi News / General News / आरआर मोरारका कॉलेज में एसएफआई अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर

आरआर मोरारका कॉलेज में एसएफआई अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर

महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर

प्रैक्टिकल के नाम पर लूट खसोट का लगाया आरोप

झुंझुनू, श्री आर आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनू के मुख्य द्वार पर एस एफ आई जिला कमेटी के तत्वावधान में नारेबाजी के साथ क्रमिक अनशन किया जा रहा है । एसएफआई के छात्र नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली वसूली और लूट खसोट की जा रही है ।छात्रों से 5 से 6 हजार की अवैध वसूली की जा रही है इसको बंद करने एवं शेखावाटी यूनिवर्सिटी द्वारा इसको लेकर एक टोल फ्री नंबर जारी करने तथा महाविद्यालय के पार्क में शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा लगाने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण की हमारी प्रमुख मांगे है। इन सभी मांगों को लेकर हमारा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी है । यदि शीघ्र ही हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो एसएफआई आमरण अनशन शुरू कर देगी ।इस अवसर पर एसएफआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।