सम्पूर्ण देश में जहां पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ आम जनता में कड़ा रोष दिखाई दे रहा है वही सादुलपुर के बेरासर गांव के सैकड़ो स्त्री पुरुषो ने आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोशित होकर शहादत को सलाम करने के लिए 15 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला। मार्च बेरासर गांव से रवाना होकर करीब 15 किलोमीटर दूर सादुलपुर पहुंचा।, सादुलपुर पहुंचने से पहले विभिन्न संगठन जुलूस में शामिल हुए रेलवे स्टेशन, घंटाघर, शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जुलूस शहीद स्मारक पंहुचा जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जुलूस के जरिए उन शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वहीं पाकिस्तान को सबक सिखाने का आह्वान करते हुए देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प भी लिया गया। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे भी लगाए तथा सरकार से पकिस्तान पर निर्णायक आखिरी प्रहार करने का आह्वान भी किया गया। पैदल मार्च में शामिल गायत्री देवी ने बताया कि पकिस्तान से आर पार की लड़ाई होनी चाहिए अब हम एक भी और शहीद देखना नहीं चाहते।
Hindi News / General News / शहादत को सलाम करने के लिए 15 किलोमीटर निकाला पैदल मार्च
शहादत को सलाम करने के लिए 15 किलोमीटर निकाला पैदल मार्च


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


