Hindi News / General News / शहीद बड़सरा की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आक्रोश

शहीद बड़सरा की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आक्रोश

गांव पापड़ा में

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल] निकटवर्ती गांव पापड़ा में शहीद सुरेश बड़सरा की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। गांव की युवा टीम पचलंगी पापडा शहीद स्मारक पर पहुंची। देर रात को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहीद सुरेश कुमार बड़सरा की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया।इस मौके पर युवा टीम पचलंगी के सभी पदाधिकारी और सदस्यो ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इस स्मारक को नुकसान पहुंचा है ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। इस मौके पर युवा टीम के विजय टेलर, अशोक दास स्वामी, चांद मीणा, भूपेंद्र बबेरवाल, पिंटू जांगिड़, प्रदीप पीपलवा, प्रमोद शर्मा, मनु कालावत, नेतराम पालीवाल, राकेश नायक, अजित सैन, लोकेश चोधरी, महेंद्र योगी, प्रदीप पालीवाल, टींकू पालीवाल,आदी लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur