Hindi News / General News / शहीद का सैनिक सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

शहीद का सैनिक सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

बुहाना गांव रसूलपुर में

बुहाना(सुरेंद्र डैला) उपखंड के रसूलपुर गांव के संजय कुमार पुत्र दौलत राम उम्र 25 वर्ष आर्मी के सप्लाई कोर में ड्राइवर के पद पर रांची में कार्य थे। वह 10 अगस्त को सुबह आर्मी सेंटर में मिट्टी भराव का काम चल रहा था। इस दौरान वहां कुछ पुराना सम्मान पड़ा हुआ था संजय कुमार उसे व्यवस्थित कर रहे थे इसी दौरान वहां से निकले सांप ने उसे काट लिया संजय ने उस समय तो ध्यान नहीं दिया दूसरे दिन तबीयत बिगड़ी तो मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर हस्पताल में भी तबीयत ज्यादा बिगड़ती ही गई सूचना पर पत्नी अनीता रांची पहुंची संजय की शादी भी 18 महीने पहले ही अनीता के साथ हुई थी इलाज के दौरान संजय का निधन हो गया। सुबह संजय के गांव पैतृक रसूलपुर में संजय का शव पहुंचा। पहुंचने पर गांव में गमगीन माहौल देखने को मिला सभी की आंखें नम हो गई। आर्मी से आई हुई टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी और शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व आसपास के लोगों ने भी शहीद के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur