बुधवार को मानव सेवा संस्थान सीकर के जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में देश के वीर शहीदों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करने व उनके परिजनों परिवार वालों को इस गम में संबल प्रदान करने के लिए स्थानीय कल्याणजी का मंदिर सुभाष चौक में एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया । अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि जिस जोश के साथ भारत के वीर जवानों ने वीरों की शहादत का मुंह तोड़ जवाब दिया है हमारी सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान की होश उड़ गए हैं । भारतीय सेना के हौसले को यज्ञ में मौजूद सभी लोगों ने सलाम किया। यज्ञ में शामिल सभी ने यज्ञ विधि विधान से पंडित आशीष के द्वारा संपन्न किया गया । इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।
Hindi News / General News / शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए यज्ञ का आयोजन
शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए यज्ञ का आयोजन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


