Hindi News / General News / शहीद की प्रतिमा पर रक्षा सूत्र बांधकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

शहीद की प्रतिमा पर रक्षा सूत्र बांधकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

भांजी ने अपने शहीद मामा को किया याद

चिराना [संजय बारी ] रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीद मामा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भांजी ने अपने शहीद मामा को याद किया। गुरुवार को नवलगढ़ पंचायत समिति के देवीपुरा ग्राम पंचायत के शहीद राजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिमा पर भांजी संजू कंवर ने राखी बांधकर गर्व से उन्हें याद किया । राखी बांधते समय शहीद मामा की भांजी संजू कवर की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने भरे गले से बताया कि मेरे शहीद मामा की कमी महसूस हो रही है लेकिन देश के लिए उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। यह सोचकर गर्व महसूस होता है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवार के लोग व गणमान्य लोग शहीद स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण कर शहीद को सम्मान देते हैं। शहीद राजेंद्र सिंह शेखावत ने बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर दिनांक 9 जून 1986 को पद ग्रहण किया था। 17 साल 4 माह 12 दिन की सर्विस के बाद दिनांक 17 अक्टूबर 2003 को श्रीनगर में शहीद हो गए थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur