Hindi News / General News / शहीद महेश बिजारणियां की याद में रक्तदान शिविर आयोजित

शहीद महेश बिजारणियां की याद में रक्तदान शिविर आयोजित

217 यूनिट हुआ रक्तदान

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] निकटवर्ती  ठेहठ गांव में शहीद नायक महेश बिजारणियां तृतीय पुण्यतिथि पर शहीद की याद में  सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर शहीद स्मारक स्थल ठेहट ग्राम में आयोजित किया गया। शिविर में करीब 217  रक्त दाताओं ने 217 रक्त दिया । रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद परिवार और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग और आपणी मानवता सेवा संस्थान के सौजन्य से किया गया ।  शिविर में सीकर राजकीय कल्याण हॉस्पिटल और जयपुर की राजकीय सवाई मानसिंह अस्पताल की टीमों ने पहुंच कर रक्त संग्रहण किया । आयोजनकर्ताओ द्वारा सभी रक्त वीरों को प्रस्तिपत्र व मुमेंटो देकर सम्मानित किया। रक्तदान स्थल पर कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूर्णतया सावधानी से शिविर आयोजित  किया गया।