Hindi News / General News / शहीद महेश बिजारणियां की याद में रक्तदान शिविर 17 अगस्त को

शहीद महेश बिजारणियां की याद में रक्तदान शिविर 17 अगस्त को

आपणी मानवता सेवा संस्थान के सौजन्य से

दांतारामगढ़, [नरेश कुमावत] क्षेत्र के ठेहठ गांव में शहीद नायक महेश बिजारणियां तृतीय पुण्यतथि पर शहीद की याद में सोमवार 17 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर शहीद स्मारक स्थल ठेहट ग्राम में आयोजित किया जा जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद परिवार और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग और आपणी मानवता सेवा संस्थान के सौजन्य से किया जाएगा जिसमें 200 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य रखा गया है और रक्तदान संग्रहण के लिए सीकर राजकीय कल्याण हॉस्पिटल और जयपुर की राजकीय सवाई मानसिंह अस्पताल की टीमें पहुंच कर रक्त संग्रहण करेगी । आयोजन कर्ता ने सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन किया है कि रक्तदान के लिए सोमवाार 17 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे और रक्तदान करके किसी की जान बचाने के पुण्य कार्य में भागीदार बने। रक्तदान स्थल पर कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूर्णतया सावधानी से शिविर आयोजित किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur