सरदारशहर, गांव भीचरी में शहीद हुए किसनसिंह राठौड़ के परिवार को उमेदमल आनंदकुमार दूगड़ जोहरी परिवार द्वारा एक लाख का चेक भेटकर सम्मान किया गया । कश्मीर में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए किशनसिंह राठौड़ शहीद हो गए थे । गुरूवार को उनके गांव पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी संतोष कंवर को चेक भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर युवा विधायक अभिनेश महर्षी, चूरू जिला प्रवासी संघ के मंत्री गोविंद पारीक ,भागीरथसिंह ,प्रेरक राजेंद्र अंाचलिया ,सुरेशकुमार तिवारी ,चेंनरूप पांडिया ,मुरलीधर बोचीवाल, राकेश श्यामसुखा ,भागीरथ राठोड,बजरंग गुर्जर ने शहीद के घर पहुंचकर उनके परिवार को शहादत को सलाम किया । भामाशाह उमेदमल दूगड़ ने घोषणा करते हुए कहा कि शहीद परिवार के बच्चे जब बड़े होंगे तो दोनों बच्चों को मुंबई में रोजगार दिलाकर जो भी सहायता होगी हर समय तैयार रहूंगा । उन्होंने बताया कि जिले में जहां भी कोई भी शहीद होगा तो उन्हें मेरे द्वारा हर समय सहायता प्रदान की जाएगी । विधायक अभिनेश महर्षी ने कहा कि यह बड़ी बात है कि सरदारशहर के मुंबई प्रवासी भामाशाह मुंबई से चला कर शहीद परिवार को शहादत प्रदान करने के लिए भीचरी गांव पहुंचे हैं । चूरू जिला प्रवासी संघ के मंत्री गोविंद पारीक ने कहा कि यदि ग्राम पंचायत 2 बीघा भूमि सडक़ के किनारे आवंटित कर दे तो यहां पर दानदाताओं के सहयोग से विश्राम गृह एवं शहीद स्मारक का निर्माण करवा दिया जाएगा ताकि इस रास्ते से बड़ी संख्या में सालासर पैदल यात्रियों को ठहरने की सुविधा भी मिल जाएगी।
Hindi News / General News / शहीद परिवार को भेट किये एक लाख रूपये
शहीद परिवार को भेट किये एक लाख रूपये


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


