Hindi News / General News / शहीद रतन लाल के घर पहुंचकर परिवार जन को दी सांत्वना

शहीद रतन लाल के घर पहुंचकर परिवार जन को दी सांत्वना

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया

फतेहपुर शेखावाटी (बाबूलाल सैनी) आज सोमवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दिल्ली हिंसा में शहीद हुए शहीद रतनलाल के पैतृक गांव तिहावली पहुंची। जहां उनके पैतृक घर पर शहीद की माता उनकी वीरांगना तथा बच्चों से मिलकर उनको सांत्वना दी तथा साथ ही हर संभव मदद शहीद के परिवार जनों को देने का भरोसा भी दिलाया इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रणामी, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व मंत्री यूनुस खान, पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, भाजपा नेता रतन लाल, महर्षि महावीर भोज देसर, सुनीता कड़वासरा, सरोज कड़वासरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पंचायत समिति सदस्य विकास भास्कर, महेंद्र सैनी, सुनील चौधरी, बजरंग सिंह, सहित काफी तादाद में भाजपा नेता तथा अन्य जन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur