Hindi News / General News / शहीद रतन लाल के घर सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

शहीद रतन लाल के घर सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

फतेहपुर शेखावाटी के निकटवर्ती ग्राम तिहावली में

फतेहपुर(बाबूलाल सैनी) शेखावाटी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शहीद हुए फतेहपुर शेखावाटी के निकटवर्ती ग्राम तिहावली के शहीद रतन लाल के गांव पहुंचकर उनके परिवार जन से मिलकर उनको सांत्वना दी। साथ ही केंद्र सरकार से हर संभव मदद देने का विश्वास भी दिलाया। इस दौरान उनके साथ झुंझुनू सांसद नरेंद्र खीचड़ ,भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, हरिराम रणवा, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर, इस्लाम खान, भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, महावीर भोज देसर, विनोद महला, जितेंद्र सिंह, बजरंग सिंह शेखावत, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुथला, महेंद्र सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर ने अपने खर्चे से शहीद स्थल पर शहीद रतन लाल की मूर्ति लगवाने की घोषणा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur