Hindi News / General News / शहीद रतन लाल को दी श्रद्धांजलि

शहीद रतन लाल को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली हिंसा में शहीद हुए

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] दिल्ली हिंसा में शहीद हुए फतेहपुर तहसील के निकटवर्ती ग्राम तिहावली के लाल रतनलाल को बुधवार शाम कस्बे के क्षत्रिय बस स्टैंड पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। जिसमें शहीद रतनलाल के फोटो के आगे पुष्पांजलि अर्पित कर तथा 2 मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में चूवास पीठाधीश्वर निश्चल नाथ जी महाराज, भाजपा नेता महावीर भोजदेसर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप सिंह, नारी युवा जाट नेता विजेंद्र खिचड़, महेंद्र सिंह फदनपुरा, सरपंच महेंद्र सिंह, गफ्फार खान, महेंद्र थालोड, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र सिंह रामसीसर सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान ही फतेहपुर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदलाल चावला को भी 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि प्रदान की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur