Hindi News / General News / शहीदी गुरु पर्व सादगी से मनाया

शहीदी गुरु पर्व सादगी से मनाया

कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा के दवारा

श्रीमाधोपुर (महेंद्र खडोलिया) कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा श्रीमाधोपुर की ओर से मंगलवार को सिखों के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जुन देवजी का शहीदी गुरु पर्व देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण पूर्ण सादगी के साथ मनाया गया । सभा के सेवादार सरदार अर्जुनसिंह के अनुसार इस बार गुरु पर्व के उपलक्ष में पूर्व में लगाई जा रही ठंडे शरबत की छबील नहीं लगा सके। वहीं इस निमित्त जो अरदास राशि प्राप्त हुई उसे गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली को जहां से गरीबों को खाना पहुंचाया जा रहा है वहा भिजवाई गई तथा कार्यक्रम में सरदार सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह ,लाल सिंह पंजाबी, रमेश चंद वधवा, गुलशन पंजाबी ,महेश पंजाबी आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur