Hindi News / General News / शहीदों के गम में भाजपा ने वर्चुअल रैलियां की निरस्त, कांग्रेस मना रही है जन्मदिन

शहीदों के गम में भाजपा ने वर्चुअल रैलियां की निरस्त, कांग्रेस मना रही है जन्मदिन

गलवान घाटी में हुए

झुंझुनूं, भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने कांग्रेस पर वीर जवानों की शहादत पर खुशियाँ मनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चीन द्वारा गलवान घाटी में कायरता पूर्वक तरीके से भारतीय वीर जवानों पर किए हमले में शहीद हुए 20 जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में चल रही वर्चुअल जन-संवाद रैलियों को दो दिन के लिए निरस्त कर दिया है, वही कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिवस पर खुशियाँ मनाई जा रही है। शर्मा ने कहा कि इस समय में जब पूरा देश वीर जवानों की शहादत से गुस्से में है, गम मना रहे हैं वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने आका को खुश करने मे कार्यक्रम कर रहे हैं जो कि शहीदों का अपमान है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur