Hindi News / General News / शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नर-नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में

इस्लामपुर (जे. पी. गर्वा) नर-नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में,आज गांव के मुख्य बाजार में चीनी आक्रमण से देश की पावन धरासीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए माँ भारती के लाडलो को श्रद्धांजलि देने व सीमा की रक्षा करने वाले वीर सेनानियों के हौसलों को परवान चढाने के लिए,कल रविवार देर सांय 7:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समिति के समस्त सदस्यों व युवा साथियों ने भारत माता की जय व वन्देमातरम् के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित नागरिक बन्धुओं सज्जन खेतान, प्रमोद खेतान, प्रमोद शर्मा, विनोद जांगिड, मालीराम बामिल, विश्वानाथ टेलर, बाबुलाल सैनी, रामचन्द्र सैनी व बनवारीलाल सैनी द्वारा शहीदों के चित्रों के सम्मुख धूप-दीप प्रज्जवलन से की गई। कार्यक्रम में गांव के सम्मानित पत्रकार बन्धुओं यथा सादिक भाटी, जे पी गर्वा व अब्दुल कयूम समस्त व्यापार मण्डल सहित सैकड़ों नागरिको ने शहिदों के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित कर चीन के कायराना कृत्य की कडे़ शब्दों में भर्त्सना की गई। सभा का समापन, शहीदों की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर व आये हुये समस्त सम्मानित नागरिको द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur