Hindi News / General News / शहीदों की शहादत को नमन , स्वदेशी उपयोग का लिया संकल्प सरदारशहर

शहीदों की शहादत को नमन , स्वदेशी उपयोग का लिया संकल्प सरदारशहर

विभिन्न संगठनों के सयुंक्त तत्वावधान में

सरदारशहर(दीनदयाल लाटा) प्रेरणा मंच , कर्मभूमि सेवा संस्थान , श्री लोकरंजन परिषद , बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था एवं ताल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बाबू शोभाचन्द जम्मड भवन में हाल ही में गलवान घाटी में चाइना द्वारा किये गए कायरता पूर्ण हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत का सम्मान किया गया । कार्यक्रम संयोजक सम्पत राम जांगिड़ ने बताया कि इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने चाइनीज उत्पाद के पूर्ण बहिष्कार का संकल्प लिया । कार्यक्रम मे कर्मभूमि सेवा संस्थान अध्यक्ष मानक भाटी , ताल ट्रस्ट संयोजक शोभाकांत स्वामी , लोकरंजन परिषद उपाध्यक्ष शंकर एंड शंकर , प्रेरणा मंच अध्यक्ष हंसराज सिद्ध , मंत्री विनोद जोशी, गौरीशकर कंदोई , रामदेव पैदल यात्री संस्था अध्यक्ष शम्भूदयाल पारीक , नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर माली ,भंवर लाल सोनी , दिलीप सिंह सिसोदिया , मुकेश राजपुरोहित , शिवकांत पारीक , सुनील पारीक , राहुल तिवाड़ी , जगमोहन गौड़ , रोहित स्वामी , खुमानाराम ,युवराज जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।