Hindi News / General News / शाहिना ने भी बढ़ाया दांतारामगढ़ का मान

शाहिना ने भी बढ़ाया दांतारामगढ़ का मान

राजस्थान यूनिवर्सिटी उर्दू विषय में गोल्ड मेडल हासिल किया

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी] राजस्थान विश्व विद्यालय जयपुर में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में इस साल 117 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल का वितरण किया गया। जिसमें  राज्यपाल कलराज मिश्र, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव वर्चुअल रूप से जुड़ें। समारोह में शाहिना बानो पुत्री जनाब मुंशी  रंगरेज वार्ड नं 26 निवासी दांता ने राजस्थान यूनिवर्सिटी उर्दू विषय में गोल्ड मेडल हासिल किया।ऐसा करने वाली शाहिना दांतारामगढ़ क्षेत्र की प्रथम मुस्लिम महिला है। उर्दू विषय में गोल्ड मैडल हासिल करने पर अनेक लोगों ने शाहिना को बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur