सूरजगढ़ [के के गाँधी ] करीब दो सप्ताह पहले किढ़वाना गांव में शाहपुर के फौजी अखिलेश थालोर की हत्या के मामले में ग्रामीणों ने सांसद संतोष अहलावत को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है की 2 दिसम्बर को शाहपुर के फौजी अखिलेश कुमार की पांच छह लोगों से कहासुनी हो गई जिस पर उन लेागों ने फौजी की बेरहमी से पिटाई की जिससे गंभीर अवस्था में जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक के चाचा ने दुसरे दिन चार नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नही लिए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस की निष्क्रीयता को लेकर ग्रामीणों ने पांच दिन पहले सूरजगढ़ थाने पर प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की थी वहीं जांच बदलवाने के लिए 26 दिसम्बर को दिल्ली झुंझुनूं राजमार्ग को जाम किया था जिस पर बुहाना पुलिस उपाधिक्षक व थानाधिकारी द्वारा समझाईश के बाद जाम खोला गया था। शनिवार को ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर सांसद संतोष अहलावत को ज्ञापन सौंपा।
Hindi News / General News / शाहपुर के फौजी हत्या मामले में ग्रामीणों ने सौंपा सांसद को ज्ञापन
शाहपुर के फौजी हत्या मामले में ग्रामीणों ने सौंपा सांसद को ज्ञापन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।