Hindi News / General News / शाम होते होते मिली दो और कोरोना पॉजिटिव की सूचना, आज के कुल चार पॉजिटिव

शाम होते होते मिली दो और कोरोना पॉजिटिव की सूचना, आज के कुल चार पॉजिटिव

17 वे दिन जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव

झुंझुनू, जिले में लगातार 16 दिन से नया कोरोना केस नही आने की स्थिति आज मंगलवार को 17 वे दिन बदल गई। आज मंगलवार को बिसाऊ कस्बे के तीन तथा दुर्जनपुरा के एक व्यक्ति की जांच रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव मिली है। सीएमएचओ डॉ प्रताप सिंह दुतड़ और डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि बिसाऊ कस्बे के वार्ड नं 1 का एक युवक और 23 के दो युवकों की कोरोना जांच रिर्पोट पॉजिटिव आयी है। ये सूरत गुजरात से बस से लौटे थे। इनके साथ आये चुरू के दो लोग पॉजिटिव आने के बाद इनके और इनके सम्पर्क में आने वाले 39 लोगो के सेम्पल लिए गए थे जिनमें से दो की रिर्पोट पॉजिटिव आयी है। वहीं दुर्जनपुरा निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से यहां आया है। इनका इलाज बीडीके अस्पताल में ही किया जायेगा। जिले में अब तक 46 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके है, जिनमें से 42 मरीज स्वस्थ्य होकर घर आ चुके है, जबकि आज मंगलवार को आए 4 केस ही एक्टिव केस है, जिनका इलाज किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur