झुंझुनू जिला परिषद के एक्सईएन महेंद्र सिंह कुलहरी ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी बुनकर के निर्देशानुसार शनिवार व रविवार को सभी पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों के कार्यालय खुले रखकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से संबंधित योजनाओं के कार्य संपादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व बैंक से प्राप्त राशि के खर्चे का एमआईएस पर अपलोड करना, प्रत्येक पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत में 50 हजार की लागत से मॉडल शौचालय की स्वीकृति जारी कर आगामी सप्ताह में पूर्ण करना, प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सड़क में नाली निर्माण की स्वीकृति जारी करना, सभी ग्राम पंचायतों में एक आदर्श तालाब, आदर्श शमशान भूमि निर्माण कायोर्ं का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति जारी करवाना, जिले की शेष रही 93 ग्राम पंचायतों की एस एल आर एम के प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु झुंझुनू भिजवाना इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक शौचालयों के प्रस्ताव स्वीकृति हेतु रविवार शाम तक एस बी एम कार्यालय झुंझुनू भिजवाने का कार्य किया जावेगा।
Hindi News / General News / शनिवार व रविवार को पंचायती राज संस्था के कार्यालय खुले रखने के निर्देश
शनिवार व रविवार को पंचायती राज संस्था के कार्यालय खुले रखने के निर्देश


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


