सिंघाना [के के गाँधी ] होली के त्यौंहार को शांति व सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाएं यह बात आज शनिवार को पुलिस थाने में आयोजित सीएलजी बैठक के दौरान बुहाना डीएसपी रामप्रकाश मीणा ने कही। वृताधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने बाजार में अतिक्रमण, भारी वाहनों के आवागमन से लगने वाले जाम सहित कई मुद्दे उठाए जिनका समाधान किया गया। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने सुबह दस बजे से पांच बजे तक बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई वहीं बाजार व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों को चेतावनी दी की दुकानों से बाहर सडक़ पर सामान ना रखे जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इस दौरान डीएसपी रामप्रकाश मीणा ने आगामी लोकसभा चुनावों मे शांतिपुर्वक मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उप सरपंच नरेश चौधरी, अनिल शर्मा, जगदीश वकील, रामशरण चौधरी, जगदीश यादव, महिपाल, डॉ. जितेन्द्र सहित सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
Hindi News / General News / शांति व सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व
शांति व सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


