Hindi News / General News / शर्मा ने गौवंश की सेवा कर 47 वाँ जन्मदिवस मनाया

शर्मा ने गौवंश की सेवा कर 47 वाँ जन्मदिवस मनाया

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने

झुँझुनू, भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने अपने 47 वें जन्मदिवस को गौवंश की सेवा कर मनाया। शर्मा ने सपत्निक परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं सहित श्री गोपाल गौशाला व बगड़ रोड़ स्थित नंदीशाला में जाकर गौवंश को भोग लगाया। शर्मा ने गौमाता व नांदियो को गुड़ व हरी सब्ज़ियाँ खिलाकर पुण्य अर्जित कर देश के उत्थान व शांति की प्रार्थना की । इस मौक़े पर धर्मपत्नी चंदा शर्मा, पुत्र धनंजय शर्मा , सौर्य शर्मा, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, ब्राह्मण महासभा पदाधिकारी लिलाधार पुरोहित, भावना शर्मा, सपना राणासरिया, आशीष तुलश्यान, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौक़त अली, भाजपा नगर महामंत्री दलिप सैनी, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, नवल स्वामी, नगर मंत्री पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, ललित जोशी, श्रीराम सैनी, भाजपा आइटी प्रमुख मनीष सैनी, रामकरण सैनी , रवींद्र सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur