झुंझुनू जिला मजिस्टे्रट रवि जैन ने एक आदेश जारी कर, जिले में लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा जिले के सभी मतदाता, विशेषकर कमजोर वर्ग के मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए जिले के समस्त शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के शस्त्र तत्काल प्रभाव से सम्बन्धित पुलिस थानों में जमा करवाये जाने के निर्देश दिए हैं। जिला मजिस्टे्रट ने बताया कि यह आदेश सीमा सुरक्षा बल, अद्र्धसैनिक बल, सशस्त्र पुलिस, सिविल डिफेन्स, होमगार्ड, बैंक के सुरक्षा गार्ड, राज्य तथा केन्द्र सरकार के उन कर्मचारियों पर लागू नहीं हाेंगे, जो कि कानून व्यवस्था के संबंध में अपने पास हथियार रखने को अधिकृत हों अथवा जिन्हें पृथक से अनुमति प्रदान की गई हो। आदेशानुसार जिला झुन्झनू के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के शस्त्रों को तत्काल सम्बन्धित थाने में जमा करवाया जाना सुनिश्चित कराएं। इस आदेश की अवमानना करने वाले श़स्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के शस्त्र अनुज्ञापत्र के सम्बन्ध में आम्र्स एक्ट 1959 के प्रावधानों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसका पूर्ण वैधानिक दायित्व सम्बन्धित शस्त्र अनुज्ञापत्रधारी का होगा।
Hindi News / General News / शस्त्र पुलिस थानों में जमा करवाये जाने के निर्देश
शस्त्र पुलिस थानों में जमा करवाये जाने के निर्देश


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


