सीकर के विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने लोकसभा आम चुनाव – 2019 में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। मतदान जागरूकता कार्यक्रम स्वीप की ब्राण्ड एम्बेसडर संपति मिश्रा एवं विप्र फाउण्डेशन की जिला अध्यक्ष मंजू लाटा ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को 6 मई मतदान दिवस को अपने मताधिकार का उपयोग कर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलवाई तथा अन्य महिलाओं को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया। विप्र फाण्उडेशन की होली स्नेह मिलन समारोह में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी की ब्म्व् अनुराधा पाण्डे ने होली स्नेह मिलन की सभी संभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
Hindi News / General News / शत प्रतिशत मतदान करने की ली शपथ
शत प्रतिशत मतदान करने की ली शपथ


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


