Hindi News / General News / लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी उत्सव 20 से 22 मार्च तक होगा आयोजित

लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी उत्सव 20 से 22 मार्च तक होगा आयोजित

लक्ष्मणगढ़ के पं.जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होंगे विविध कार्यक्रम

राजस्थानी कलाकार बिखेरेंगे सुर, खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन

सीकर, जिले के लक्ष्मणगढ़ में पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लगातार दूसरी बार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 22 मार्च तक शेखावाटी उत्सव का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में हैरिटेज वॉक, कवि सम्मेलन सहित राजस्थानी स्वर कोकिला सीमा मिश्रा और मांगणियार कलाकार भूंगर खान भी आकृषक प्रस्तुतियां देंगे। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अनु प्रिया शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को सायं 5 से स्वागत सत्कार, चंग ढ़प नृत्य एवं धमाल होगा। सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें मांगणियार भूंगर खान और सरवर खान दल द्वारा प्रस्तुति दी जायेंगे। 21 मार्च को प्रात: 8 बजे हैरिटेज वॉक मूरली मनोहर मंदिर से नेहरू स्टेडियम तक होगी तथा प्रात:10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ऊँट एवं घोड़ा नृत्य, साफा बांध,मटका दौड़, तीन टांग दौड़ व दादा-पोता दौड़ और कबड्डी, बास्केट बॉल प्रतियोगिता होगी। सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कवि सम्मेलन होगा, जिसमें सम्पत सरल, हरीश हिन्दुस्तानी, राम बिहारी गौड़, महेंद्र अजनबी, जगदीश सौलंकी, दुर्गादान सिंह गौड़, मनीषा शुक्ला दर्शकों को भावविभोर करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 22 मार्च को प्रात: 08 बजे से प्रात: 9 बजे तक स्कूली बच्चों एवं अन्य द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान, प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी एवं रंगोली, चित्रकला, रस्साकसी, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें सीमा मिश्रा, मनोहर पुजारी दल की प्रस्तुती दी जायेगी तथा आतिशबाजी के साथ मेले का समापन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur